Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल से सटा नौतनवा रेलवे स्टेशन अब पूर्वांचल का सबसे बड़ा आटोमोबाइल टर्मिनल

 

 

नेपाल से सटा लखनऊ मण्डल का छोटा सा रेलवे स्टेशन नौतनवा अब पूर्वांचल का सबसे बड़ा आटोमोबाइल टर्मिनल का रूप ले रहा है। मालगाड़ी के 10 रेक से यहां अब तक एक हजार से ज्यादा फोर व्हीलर वाहन (कार, पिकअप, आटो) उतर चुके हैं। वाहनों के यहां उतरने जाने के बाद इन्हें नेपाल ट्रांसपोर्ट कर दिया जाता है।

आटोमोबाइल के ट्रांसपोर्टेशन से एक तरफ जहां स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ने लगी हैं वहीं दूसरी तरफ 100 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। लखनऊ मण्डल का नौतनवा रेलवे स्टेशन पर हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। टर्मिनल स्टेशन होने के नाते यहां लोडिंग और अनलोडिंग काफी सहज है। यहां अभी तक मालगाड़ी से एक हजार से अधिक वाहन उतर चुके हैं।

यह भी पढें   राममंदिर से कृष्ण जन्माष्टमी के लिए मंगल सामग्री भेजी गई

टर्मिनल स्टेशन है नौतनवा रेलवे स्टेशन
लखनऊ मण्डल का नौतनवा रेलवे नेपाल से सटा हुआ है साथ ही यह टर्मिनल स्टेशन भी है। टर्मिनल स्टेशन उसे कहते हैं जो उस रूट का आखिरी स्टेशन होता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com