वीरगंज में ठेला मजदूरों को कम्बल बितरण
वीरगंज, २१ जनवरी । वीरगंज में ठेलागाढा चलाकर जीवन–बसर करनेवाले मजदूरों को रुंगटा वेलफेयर सोसाइटी ने कम्बल वितरण किया है । ग्रिन सिटी सामुदायिक सेवा केन्द्र आदर्शनगर अध्यक्ष जयप्रकाश खेतना के अनुसार दिनभर सड़क में ठेलागाढा में काम कर रात में वही ठेला में रहनेवाले ३० मजदूरों को ठंड से बचाने के लिए सहयोग स्वरुप कम्बल प्रदान किया गया है ।
स्मरणीय है, बिगत कुछ दिनों से प्रदेश नं. २ में ठंड अधिक बढ़ रही है, जिससे आर्थिक रुप में कमजोर समुदाय एवं मजदूर प्रभावित हैं । इसी तथ्य को दृष्टिगत करते हुए ग्रिनसिटी वेलफेयर सोसाइटी ने इससे पहले भी ‘आमाको माया छात्राबास’ में रहनेवाले बाल–बच्चे, वडा पुलिस कार्यालय बिर्ता, श्रीपुर स्थित थुनुवा कक्ष में रहनेवाले लगभग २ सौ व्यक्तियों को कम्बल बितरण किया था ।

