Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपांगता से पीडित बाल–बच्चों के शिक्षा के खातिर रौतहट में निर्माण हो रहा है अध्ययन केन्द्र

 

रौतहट, २१ जनवरी । अपांगता से पीडित बाल–बच्चों के शिक्षा को मध्यनजर करते हुए रौतहट में अध्ययन केन्द्र निर्माण हो रहा है । रौतहट जिला परोह नगरपालिका–६ बसन्तपटी भेडियाही टोल में अध्ययन केन्द्र (भवन) निर्माण हो रहा है । भवन निर्माण के लिए गैर सहकारी संस्था छाया नेपाल और परोहा नगरपालिका बीच सहकार्य हुआ है ।
प्रारम्भीक अनुमान अनुसार भवन निर्माण के लिए ५७ लाख बजट की आवश्यकता है । उसके लिए छाया नेपाल ने २८ लाख ५० हजार में ३ कठ्ठा जमीन खरीद किया है । परोह नगरपालिका के नगर प्रमुख शेख वकिल ने कहा कि सभी नागरिकों को शिक्षा में समान पहुँच होना चाहिए, यही सोच के साथ यहां अपांगता से पीडित बालबच्चों को लक्षित कर भवन निर्माण किया जा रहा है ।
नव निर्मित भवन में अपांग मैत्री वातावरण एवं पूर्वाधार निर्माण किया जाएगा । भवन निर्माण होने के बाद शुरु में स्थानीय बालबच्चों को यहां भर्ती कर अध्ययन–अध्यापन शुरु करने की तैयारी है । उसके बाद जिला के अन्यत्र क्षेत्र से आनेवालों की भर्ती की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *