Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कल होनेवाला प्रदर्शन में सरकारी घूसपैठ होने की संभावना है, सचेत रहेः भट्टराई

 
योगेश भट्टराई/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ जनवरी । संसद् बिघटन विरुद्ध नेकपा (प्रचण्ड–माधव) समूह द्वारा निर्मित संघर्ष समिति के संयोजक एवं पूर्व मन्त्री योगेश भट्टराई ने कहा है कि कल शुक्रबार काठमांडू में होनेवाला प्रदर्शन शान्तिपूर्ण और मर्यादित होनेवाला है । लेकिन उन्होंने आशंका व्यक्ति किया है कि प्रदर्शन में सरकारी (प्रधानमन्त्री केपी ओली समूह) की घूसपैठ होने की संभवना भी है । इसके प्रति सचेत रहने के लिए नेता भट्टराई ने आन्दोलन पक्षधर कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है ।
प्रदर्शन के एक दिन पहले आज बिहिबार पत्रकार सम्मेलन करते हुए समिति संयोजक भट्टराई ने कहा– ‘सरकारी पक्ष की घूसपठ होकर आन्दोलन को हिंसात्मक बनाने की कोशीश भी हो सकती है, हम लोगों को इसके प्रति सचेत रहना होगा ।’ नेता भट्टराई के अनुसार कल बिहिबार काठमांडू उपत्यका के विभिन्न क्षेत्र से जुलुश निकालनेवाला है, जो रत्नपार्क में पहुँचकर सभा में परिणत होगा और उस सभा को पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और माधव कुमार नेपाल जैसे शीर्ष नेता सम्बोधन करने जा रहे हैं और आगामी दिनों के लिए संघर्ष का कार्यक्रम घोषणा करने जा रहे हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार कल माइतीघर, डिल्लीबाजार, लौनचौर, त्रिपुरेश्वर, कुपण्डोल, शान्ति बाटिका, त्रिचन्द्र कॉलेज और बाल्मिकी कैपस से जुलुश निकलेवाला है । जुलु रत्नपार्क, पुतलीसडक, भद्रकाली होते हुए भृकुटीमंडप पहुँचकर सभा में परिणत होनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *