Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना वैक्सिन बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की पुणे इकाई में लगी भीषण आग : वैक्सिन सुरक्षित

 

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका की कोविड वैक्सीन का भारत में निर्माण करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की पुणे इकाई में आग की खबर है। यह आग SII के टर्मिनल 1 गेट पर लगी है। आग की खबरों के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि इससे कोरोना वैक्सीन का उत्पादन प्रभावित होगा लेकिन SII के जिस हिस्से में आग लगी है वह निर्माणाधीन इमारत है। वैक्सीन और वैक्सीन उत्पादन दोनों ही पूरी तरह सुरक्षित है।

यह भी पढें   PHP प्रोग्रामिंग में सुरक्षा जोखिम के कारण नेपाल की बैंकिंग प्रणाली प्रभावित

SII के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. सुरेश जाधव ने बताया कि जहां आग लगी है वहां BCG वैक्सीन से जुड़ा काम चल रहा था। यह हिस्सा वहां से काफी दूर है जहां कोविड-19 का टीका कोविशील्ड बनाया जा रहा है और स्टोर किया जा रहा है।

मेयर मुरलीधर महोल के मुताबिक, आग सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी प्लांट में लगी है। दमकल विभाग के मुताबिक आग हाल ही में बनी इमारतके पांचवे मंजिल पर लगी है। फिलहाल SII में दमकल की पांच से दस गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com