प्रधानमन्त्री ओली द्वारा पशुपति मंदिर में विधिपूर्वक पूजापाठ
काठमांडू, २५ जनवरी । कम्युनिष्ट पार्टी के नेतागण सामान्यतः धर्म और परम्परा में विश्वास नहीं करते हैं और वे लोग मंदिरों में पूजापाठ भी नहीं करते हैं । लेकिन प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने हिन्दू धर्मावलम्बियों के लिए महत्वपूर्ण मानेजानेवाला पशुपतिनाथ मंदिर में विधिपूर्वक पुजापाठ किया है । पत्नी राधिका शाक्य और संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्री भानुभक्त ढकाल के साथ आज सोमबार पशुपति मन्दिर पहुँचकर उन्होंने पूजापाठ किया है ।
पशुपति विकास कोष के सदस्य सचिव डा. प्रदीप ढकाल के अनुसार मंदिर के भीतर संकल्प सहित जो पूजापाठ होती है, उसमें प्रधानमन्त्री की सहभागिता रही, जहां प्रधानमन्त्री ने ३० मिनट बिताया है । प्रधानमन्त्री के प्रेस सल्लाहकार सूर्य थापा के अनुसार पशुपति क्षेत्र हो रहे विकास संबंधी जानकारी लेने होतु प्रधानमन्त्री ओली सोमबार पशुपति मन्दिर पहुँच गए थे । इसी क्रम में उन्होंने मन्दिर प्रवेश कर पूजापाठ भी किया है ।

