प्रधानमन्त्री ओली राजनीतक रुप में प्रतिगामी और कलंकित साबित हो चुके हैंः प्रचण्ड

काठमांडू, २५ जनवरी । नेकपा (प्रचण्ड–माधव) समूह के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली राजनीतिक रुप में कलंकित हो चुके हैं । उनका कहना है कि संसद् बिघटन के कारण ओली प्रतिगामी भी साबित हो गए है और उनका राजनीतिक अवसान भी हो चुका है । सोमबार प्रदेश नं. २ के अपने समूह आवद्ध नेता–कार्यकर्ता को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘हम लोगोंने जो सभा आयोजन किया, उसके बाद ओली ने भी कहा है कि वे लोग भी आमसभा करनेवाले हैं । उन लोगों ने यह भी दावा किया है कि उन लोगों की आमसभा असली होनेवाला है । असली हो या नक्कली ! राजनीति करुप में ओली प्रतिगामी साबित हो चुके हैं । उन लोगों की रैली और आमसभा ‘पंचे–समूह’ की तरह ही है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि राजतन्त्रकालीन समय में राजावादी समूह भी राज्यशक्ति की दुरुपयोग कर रैली और आमसभा करते थे और उसको ‘पंचे समूह’ कहा जाता था । उन्होंने आगे कहा– ‘अब प्रधानमन्त्री ओली समूह द्वारा होनेवाला आमसभा भी वही पंचे समूह की तरह ही होनेवाला है ।’

