Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी में टिप्पर ने दी मोटरसाइकिल को ठोक्कर, व्यक्ति की मृत्यु

 

महोत्तरी, २५ जनवरी । महोत्तरी जिला औरही नगरपालिका में टिप्पर की ठोक्कर से दो व्यक्ति की मृत्यु हुई है । घटना आज सुबह की है । औरही–४ कठुवार में ना८ख ९८० नम्बर की टिप्पर ने ज६प १४०९ नम्बर की मोटरसाइकिल को ठोक्कर दिया था ।
जिला पुलिस कार्यालय महोत्तरी के अनुसार दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक १९ वर्षीय प्रमोद राम और मोटरसाइकिल के पीछे रहे १३ वर्षीय बालक गुड्डु नदाफ का निधन हो गया है । उन लोगों की घटनास्थल में ही मौत हो गई थी । टिप्पर और चालक को पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है । दुर्घटना के बाद स्थानीय बासियों ने सडक अवरुद्ध कर प्रदर्शन शुरु किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *