Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जुम्ला जिला स्थित मानव बस्ती में आग लगने से ३२ घर नष्ट, ७० पशुओं की मौत

 
फाईल तस्वीर

जुम्ला, २७ जनवरी । जुम्ला जिला तिला गांवपालिका–७ पोखरी स्थित गोठी गांव में हुए आगलगी में ३२ घर जल कर नष्ट हो गया है । घटना मंगलबार शाम की है । कर्णाली प्रदेश पुलिस र्कालय सुर्खेत के अनुसार उक्त घटना में गाय, भैंस जैसे ७० घरेलु पशु की मौत हो गई है ।
प्राप्त सूचना अनुुसार स्थानीय पर बहादुर रोकाय की घर से आग शुरु हुई थी । नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस और स्थानीयबासियों की सहयोग में आग नियन्त्रण मे आया है । लेकिन पूरा गांव जल कर ध्वस्त हो गया है । प्रारम्भीक अनुमान अनुुसार ३ करोड रुपये बराबर की धनमाल जल कर नष्ट हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *