Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में सात और कोरोना वैक्सिन पर हो रहा है काम

 

भारत में  सात और नए टीकों पर काम हो रहा है। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि देश कोरोना के सात और नए टीके विकसित कर रहा है। सभी लोगों को टीका लगाने की दिशा में काम जारी है। उन्होंने कहा कि टीके को खुले बाजार में उतारने की केंद्र सरकार की फिलहाल कोई योजना नहीं है, इसका फैसला परिस्थिति के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने का काम मार्च से शुरू होगा। उन्होंने कहा-हम सिर्फ दो टीकों पर निर्भर नहीं हैं, क्योंकि देश सात और स्वदेशी टीके विकसित करने पर काम कर रहा है, भारत विशाल देश है और सभी तक पहुंचने के लिए हमें और अनुसंधान की जरूरत है।

भारतीय केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सात नए टीकों में से तीन टीके परीक्षण के चरण में, दो टीके प्री-क्लिनिकल चरण में, एक फेज-1 और एक अन्य फेज-2 के परीक्षण के चरण में है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोरोना टीका आपात स्थिति के आधार पर लगाया जा रहा है, पूरी निगरानी तथा नियंत्रित तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है। मंत्री के मुताबिक अगर टीके को खुले बाजार में उतार दिया जाए तो उनपर कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा।

यह भी पढें   मिटरब्याज पीडितों का सरकार के साथ कोई समझौता नहीं

वहीं, भारत में आम जनता के लिए कोरोना वायरस की वैक्सीन आधे मार्च के बाद किसी भी समय उपलब्ध हो सकती है। हर्षवर्धन ने संसद में बताया कि इस चरण में 50 साल से अधिक वायु वाले लोग शामिल होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि 50 साल से अधिक आयु वर्ग वालों को कोरोना वायरस का ज्यादा खतरा रहता है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की शुरुआत इस साल 16 जनवरी को हुई थी। तब से लेकर फरवरी के पहले सप्ताह तक स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस और फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में बताया कि वैक्सीनेशन के पहले चरण में सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के लगभग एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जो कि काफी तेजी से आगे भी बढ़ रहा है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह तथा महिला उद्यमी महासंघ के पदाधिकारियों बीच संवाद

भारत के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दूसरी चरण में लगभग 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाना है, 2 फरवरी से देश के कई स्थानों में दूसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू भी हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण के पूरा होने के बाद तीसरा चरण शुरू होगा जिसमें 50 साल से अधिक के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके लिए एक तारीख बताना संभव नहीं हो सकता है, लेकिन संभावना है कि मार्च के दूसरे, तीसरे या चौथे सप्ताह में वैक्सीनेशन कभी शुरू हो जाएगी। मंत्री ने कहा कि आगे की वैक्सीनेशन के लिए सरकार के पास पर्याप्त खुराक है और यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत मौजूदा कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं को मजबूत किया गया है और टीकों के भंडारण के लिए उपयोग किया जा रहा है। 1 फरवरी तक, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 2 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक प्रदान की गई है।

यह भी पढें   ख्याति प्राप्त कवियों सीता की प्राकट्य स्थल पुनौरा धाम व पंथ पाकर धाम का किया दर्शन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक 56 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है और टीकाकरण के बाद गंभीर प्रतिकूल प्रभाव या मौत हो जाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। मंत्रालय में अवर सचिव मनोहर अगनानी ने कहा कि अब तक कुल 5636868 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें से 5266175 स्वास्थ्यकर्मी और 370693 अग्रिम मोर्चे के कर्मी हैं। दो फरवरी को अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *