Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद् बिघटन विरुद्ध संयुक्त आन्दोलन करेंगे तो ओली एक हफ्तो में पराजित हो जाएंगेः डा. भट्टराई

 
डा. बाबुराम भट्टराई, फाईल तस्वीर

धनकुटा, ७ फरवरी । जनता समाजवादी के नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने संसद् बिघटन विरुद्ध संयुक्त आन्दोलन शुरु करने के लिए अन्य राजनीतिक दलों से आग्रह किया है । संसद् बिघटन विरुद्ध पार्टी की ओर से धनकुटा में शनिबार आयोजित विरोधसभा को सम्बोधन करते हुए डा. भट्टराई ने कहा कि सभी राजनीतिक दल और नागरिक समाज आपसी मतभेद को भूलकर संयुक्त आन्दोलन में इकठ्ठा होना चाहिए ।
विरोधसभाको सम्बोधन करते हुए डा. भट्टराई ने कहा– कांग्रेस, नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह, जसपा, जनमोर्चा, विवेकशील साझा जैसे पार्टी और नागरिक समाज मिलकर आन्दोलन की तूफान लाते हैं तो एक हफ्ता के भीतर केपी ओली पराजित हो जाएंगे । ओली की प्रतिक्रान्ति करेक्सन करने के लिए वि.सं. २०६२–०६३ साल की तरह जनआन्दोलन करना नहीं पडेगा ।’ उनका यह भी मानना है कि ओली की प्रतिगामी कदम विरुद्ध सड़क संघर्ष ही सबसे उपर्युक्त विकल्प है ।
डा. भट्टराई ने कहा है कि आज भी आन्दोलन के संबंध में प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस में विरोधाभाष है । उन्होंने कहा कि नेपाली कांग्रेस के दूसरे और तीसरे पीढी के नेता आन्दोलन के पक्ष में दिखाई देते हैं लेकिन कुछ शीर्ष नेता ओली सरकार द्वारा घोषित चुनाव के पक्ष में वकालात करना चाहते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed