Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

न्यूजीलैंड के उत्तरी क्षेत्र में गहरे समुद्र में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा

 

न्यूजीलैंड के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार को गहरे समुद्र में शक्तिशाली भूकंप आया, जिस कारण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई और इसका केन्द्र लॉयल्टी द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 10 किलोमीटर (छह मील) की गहराई में स्थित था।

न्यूजीलैंड नेशनल इमर्जेंसी मैनेजमेंट एजेसी ने कहा कि लोगों पानी से बाहर निकल जाएं, किनारों से हट जाएं और नदियों के किनारे ना जाएं। एजेंसी ने एक बयान में कहा, ”न्यूजीलैंड के तटीय इलाकों में मजबूत और असामान्य धारा और ऊंची लहरें दिख सकती हैं।”

यह भी पढें   महासभा में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री की टीम में १० से ११ सदस्य होंगे

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के ब्यूरो ऑफ मेट्रोलॉजी ने कहा कि ऑस्ट्रेलियन आइलैंड और क्षेत्र में सुनामी का खतरा नहीं है। एक घंटे के भीतर न्यूजीलैंड में तीन बार भूकंप के झटके आए। दूसरे और तीसरे भूकंप की तीव्रता क्रमश: 5.7 और 6.1 रही। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने वानूआतू और फिजी के लिए 0.3 से एक मीटर (1 से 3.3 फुट) तक की सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की। सुनामी चेतावनी जारी की गई और फिर अमेरिकन समोआ के लिए इसे रद्द कर दिया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com