Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापान में तेज भूकंप,रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता

 

भारत में शुक्रवार रात लगे भूकंप के झटकों के करीब 20 घंटे बाद जापान में तेज भूकंप आया। इसमें दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई। समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक शनिवार रात आए भूकं प से डरकर लाखों लोग घरों से बाहर आ गए और यातायात थम गया। जापान के बड़े हिस्से में विद्युत आपूर्ति भी भंग हो गई। समुद्र में सूनामी आने का खतरा महसूस नहीं किया गया है।

यह भी पढें   प्रतिपक्षों की नम्रता को कमजोरी नहीं समझें – रमेश मल्ल

फुकुशिमा के नजदीक था केंद्र

जापान के मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र फुकुशिमा के नजदीक जमीन में 60 किलोमीटर अंदर था। जापान के समयानुसार भूकंप का तेज झटका रात 11.08 बजे लगा। उस समय देश के ज्यादातर लोग सो गए थे या सोने की तैयारी कर रहे थे। राजधानी टोक्यो और आसपास के इलाकों की इमारतें अचानक हिलने लगीं। लोग देर किए बगैर घरों से बाहर आ गए और सड़कों पर यातायात रुक गया।

यह भी पढें   महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज* *16 जून 2026* *भरतपुर, चितवन: नारायणी नदी के तट पर योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

साढ़े नौ लाख घरों की बत्‍ती गुल

समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक देश के करीब साढ़े नौ लाख घरों की विद्युत आपूर्ति भंग हो गई। भूकंप का झटका लगते ही नजदीक के फुकुशिमा दाई नी और ओनागावा परमाणु संयंत्र ऑटोमैटिक सिक्योरिटी मोड में चले गए। बावजूद इसके झटके थमते ही अधिकारियों ने दोनों संयंत्रों की सुरक्षा को परखा। एक अन्य परमाणु संयंत्र तोकाईमुरा की सुरक्षा भी परखी गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed