Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एकबार फिर भूकम्प का झटका, अंडमान व निकोबार द्वीप हिला, बार-बार आ रहे भूकम्प से नेपाल में भी चिन्ता

 

सोमवार शाम 7.23 बजे अंडमान व निकोबार द्वीप में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। इसका केंद्र  दक्षिण-दक्षिण पूर्वी पोर्टब्लेयर में था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी। अभी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

इससे पहले गत शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूपी और उत्तराखंड के भी कई शहरों में झटके महसूस किए गए थे।  भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में जमीन से 74 किलोमीटर नीचे था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। कश्मीर घाटी से लेकर जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में भूकंप महसूस कर लोग घरों से बाहर की ओर भागे।

यह भी पढें   मानवीय मूल्य ही योग साधना की पहचान है!

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने शुरुआत में अफगानिस्तान और अमृतसर में भूकंप का केंद्र बताया, लेकिन जांच के बाद भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में निकला। रात 10.31 बजे आए भूकंप के झटकों की अवधि 40 सेकंड तक रही। झटके इतने तेज थे कि दिल्ली एनसीआर में लोग घरों से बाहर निकल आए।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed