Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफ्रीका की कांगो नदी में नाव पलटने से कम से कम 60 लोगों की मौत

 

अफ्रीका माई-नोमदबे प्रांत की कांगो नदी में नाव पलटने से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि नाव में लगभग 700 लोग सवार थे जिनमें से 100 लोग अब भी लापता है।

सरकार के मंत्री स्टीव मबिकायी ने जानकारी दी है कि सोमवार की रात 700 लोग उस जहाज पर सवार थे, जो पिछली रात माई-नोमदेबे प्रांत के लोंगोला ईकोटी गाँव के पास डूब गया। स्टीव के मुताबिक घटना के बाद से ही लोगों को बचाने का कार्य जारी है। लोगों को लगातार बाहर निकालने के लिए बचाव दल जुटे हुए हैं।

यह भी पढें   बिना किसी परिमार्जन के अध्यादेश ज्यों का त्यों भेजा गया

स्टीव ने बताया कि अब तक 60 शवों को बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा 300 लोगों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला जा चुका है। अभी भी कई लोगो लापता हैं। उन्होंने बताया कि यह नाव राजधानी किंशासा से चलकर भूमध्य रेखा के लिए जा रही थी।

नाव डूबने को लेकर मंत्री ने कहा, “नाव डूबने की मुख्य वजह ओवरलोडिंग है.” उन्होंने बताया कि व्हेलिंग बोट में यात्रियों की संख्या भी अधिक थी इस कारण दुर्घटना घटी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *