Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज विराटनगर में प्रधानमंत्री ओली का शक्ति प्रदर्शन

 

विराटनगर ।

 

प्रतिनिधिसभा विघटन के बाद आज प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली विराटनगर में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं ।

प्रधानमन्त्री ओली के कदम कके विरोध में नेकपा प्रचण्ड-माधव समूह राजधानी केन्द्रित आन्दोलन का कार्यक्रम कर रहे हैं। नागरिक समाज भी आन्दोलन में है ।

प्रतिनिधिसभा विघटन के बाद वैशाख १७ और २७ गते निर्वाचन घोषणा करने के बाद प्रधानमन्त्री ओली नेतृत्व की नेकपा आज विराटनगर में शक्ति प्रदर्शन कर रहा है ।

यह भी पढें   नेपाल में पर्यटन का स्वर्णिम अवसर: संभावनाएँ, चुनौतियाँ और हमारी तैयारी : अजयकुमार झा

विराट नर्सिङ्होम  के नजदीक खाली जगह में आयोजना  जनसभा में दो लाख समर्थक शामिल होने का ओली समूह का दावा है ।सडक में आमसभा करने के कारण ट्राफिक जाम होने के कारण  खाली जगह में सभास्थल बनाने की जानकारी आयोजक कमिटी ने दी है ।

प्रदेश १ स्तरीय आमसभा को प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली, रामबहादुर थापा बादल, सुवास नेम्वाङ और प्रदेश १ के मुख्यमन्त्री शेरधन राई सम्बोधन करेंगे । आयोजन बारह बजे से शुरु होगा ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 22 जुन 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *