Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तालिबानी आतंकियों के निशाने पर हैं नोबुल पुरस्कार विजेता मलाला

 

नोबुल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई को एक बार फिर उसी आतंकवादी ने धमकी दी है, जिसने 2012 में उन पर हमला किया था। उसने ट्विटर पर कहा है कि इस बार गलती नहीं होगी। मलाला ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना से सवाल किया है कि आखिर गिरफ्तार आतंकी कैसे हिरासत से भाग गया।

मलाला ने कहा है कि यह तहरीक ए तालिबान का पूर्व प्रवक्ता है, जिसने मेरे ऊपर हमले की जिम्मेदारी ली थी। मलाला युसुफजई पर 2012 में हमला किया गया था, जिसकी आतंकवादी संगठन तहरीक ए तालिबान के एहसानउल्लाह एहसान ने जिम्मेदारी ली थी। एहसान को 2017 में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 2020 में वह हिरासत से भाग गया।

यह भी पढें   काठमाडौं विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रो. डॉ. सुरेशराज शर्मा का निधन

तालिबानी आतंकियों के निशाने पर हैं मलाला

मलाला ने लड़कियों की शिक्षा की मुहिम चलाई थी, तबसे वह तालिबानी आतंकियों के निशाने पर है। एहसान 2014 में सेना के पब्लिक स्कूल पर हमले का भी दोषी है, जिसमें 134 बच्चों की मौत हो गई थी। मलाला को धमकी पर विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इमरान सरकार पर निशाना साधा और सरकार को पूरी तरह से अक्षम बताया। मलाला को धमकी मिलने के बाद ट्विटर ने इस आतंकी के अकाउंट को स्थायी रूप से बंद कर दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com