Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमन्त्री द्धारा पुल उद्घाटन से पूर्व शिलालेख चोरी

 

हिमालिनी संवादाता रूपंदेही । लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमन्त्री शंकर पोख्रेल द्धारा उद्घाटन करने से पहले ही झुलुङ्गे पुल मे लगाये गए शिलालेख की चोरी हो गई । सम्मरीमाई गावपालिका वडा नं. ७ और लु.स.न.पा वडा नं. २ को जोड़ने वाला झुलुङ्गे पुल लम्तिहवा मे निर्माण हुआ। झुलुङ्गगे पुल के लिए उक्त शिलालेख लगाया गया था । दानव नदी में २०३ दशमलव ८ मिटर लम्बा बना हुआ झुलुङ्गगे पुल का शिलालेख चोरी होने के बाद मुख्यमन्त्री पोखरेल ने रिबन काट कर पुल का उद्घाटन करते हुए कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कहा कि चोरी हुई शिलालेख को प्रहरी चौकी या थाना में उपलब्ध कराने वाले ब्यक्ति को ५ हजार पुरस्कार दिया जायेगा ।और कहा कि शिलालेख प्रहरी चौकी या थाना तक पहुंचाने वाले व्यक्ति के ऊपर प्रहरी द्धारा कोई भी कार्यवाही ना होने की प्रतिबद्धता जताई । भौतिक पुर्वाधार विकास मन्त्री बैजनाथ चौधरी ने कहा कि शिलालेख की चोरी होना बड़ी ही दुख की बात है । शिलालेख चोरी करने वाला व्यक्ति की खोज और निर्माण करने वाले कम्पनी को सचेत करते हुए पुनः दूसरा शिलालेख लगाने का निर्देशन दे दिया गया है ।कम्पानी के पदाधिकारी ने बताया है कि उद्घाटन से एक दिन पहले ही शिलालेख को लगा दिया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com