अगर संसद् पुनर्स्थापना हो भी जाती है तो भी प्रधानमन्त्री ओली ही बनेंगेः मन्त्री रायमाझी

काठमांडू, २३ फरवरी । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) ओली पक्ष के नेता तथा ऊर्जा मन्त्री टोपबहादुर रायमाझी ने दावा किया है कि अगर सर्वोच्च अदालत से संसद् पुनर्स्थापना होगी तो भी प्रधानमन्त्री ओली ही बननेवाले हैं । ओली समूह निकट युवासंघ द्वारा सोमबार से आयोजित प्रथम बैठक को सम्बोधन करते हुए मन्त्री रायमाझी ने दावा किया कि ९९.९ प्रतिशत संसद् पुनर्स्थापना की संभावना नहीं है । अगर हो भी जाता है तो आकाश जमीन पर गिरनेवाला नहीं है ।
युवाओं को सम्बोधन करते हुए मन्त्री रायमाझी ने कहा– ‘९९.९ प्रतिशत संसद् पुनर्स्थापना की संभावना नहीं है । अगर १ प्रतिशत संभावना से हो भी जाता है तो आकाश गिरनेवाला नहीं है, जमीन खिसनेवाला भी नहीं है । संसद् पुनस्र्थापना हो भी जाता है तो भी प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ही बननेवाले हैं ।’

