अफ्रिका के राजदूत में डा. निर्मल कुमार विश्वकर्मा नियुक्त
काठमांडू, २३ फरवरी । नेपाल सरकार ने दक्षिण अफ्रिका के लिए नेपाली राजदूत में डा. निर्मल कुमार विश्वकर्मा को नियुक्त किया है । मंगलबार राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने डा. विश्वकर्मा को राजदूत के रुप मे नियुक्त किया ।
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा है कि मन्त्रिपरिषद् बैठक द्वारा सिफारिश होने पर नेपाल की संविधान धारा ४२ अनुसार डा. विश्वकर्मा को राजदूत के रुप में नियुक्ति दी गई है ।

