गणतन्त्र, धर्मनिरपेक्षता और संघीयता विदेशी एजेण्डा है, जो नेपाल के हित में भी नहीं हैः थापा

हेटौडा, २३ फरवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष कमल थापा ने दावा किया है कि गणतन्त्र, धर्मनिरपेक्षता और संघीयता विदेशी एजेण्डा है, इससे नेपाल का हित होनेवाला नहीं है । गृह जिला मकवानपुर में ‘गांव–गांव में राप्रपा’ अभियान अन्तर्गत सोमबार हेटौडा–१३ पदमपोखरी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष थापा ने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष थापा ने कहा है कि बिगत १४ सालों से नेपाल की राजनीतिक रोडम्याप गलत दिशा की ओर जा रही है, उसको करेक्सन करने के लिए आग्रह करते हुए उन्होंने कहा– ‘स्वाधीन, सबल और समुन्नत नेपाल निर्माण के लिए अब नयां शिरे से आगे बढ़ना होगा । निषेध की जो राजनीति चलती आ रही है, उसको त्यागना होगा । हम लोगों को समझना होगा कि गणतन्त्र, धर्मनिरपेक्षता और संघीयता विदेशी एजेण्डा है, यह नेपाल में जबरजस्त थोपा गया है, जो नेपाल के हित में भी नहीं है ।’
अध्यक्ष थापा ने यह भी कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की ‘मनमानी’ देश में अधिक हो हो चुका है, इसको अन्त करने के लिए भी देश में चुनाव आवश्यक है । उन्होंने कहा कि राजनीतिक शान्ति और स्थायित्व के लिए भी चुनाव जरुरी है । उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमन्त्री ओली ने सत्ता का लालच दिखाकर नेपाली कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को संसद् बिघटन के लिए मना लिया है । अध्यक्ष थापा ने कहा– ‘लेकिन अपवित्र गठबंधन बनाकर सरकार में जाने के लिए कांग्रेस को जनमत नहीं दिाय है । अगर उसके विपरित कांग्रेस जाएगी तो जनता की नजर से गिरनेवाली है ।’

