Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर के अदालत लाए दो हाजत कैदी फरार 

 

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश का मोरंग के बिराटनगर से दो कैदी फरार हुआ है । ब्राउन शुगर और नशीली दवा में गिरफ्तार दोनो को बिराटनगर स्थित जिला अदालत में पेशी के लिए लाया गया था । फरार दोनों कैदी क्रमशः 37 वर्षिय मनराज शेख उर्फ मुराज मोरंग कटहरी वार्ड 4 तथा 20 वर्षिय प्रकाश चौधरी झापा जिला के बिरतमोड वार्ड 5 का रहने बाला है ।  सोमवार को दोनो अभियुक्त को एक ही हथकड़ी में अदालत से अनुसंधान हेतु पांच दिनों का रिमांड पर लिया था जहाँ इन दोनों ने नास्ता करने की बात कही , पुलिस ने दोनों का एक हाथ का हथकड़ी खोल दिया जहा से मौका मिलते ही दोनो फरार हो गए । दोनो का गिरफ्तारी हेतु जगह जगह तलास जारी रखा है ।  बता दे कि रविवार को मोरंग के लागू औषध नियंत्रण बयूरो का टीम ने  मुराज को 8 ग्राम ब्राउन शुगर तथा चौधरी को बिराटनगर बरगाछी चौक से लुपिजेसिक , डाइजेल्याब , एविल , फेनारगन अवैध नशीली दवाइया के साथ गिरफ्तार किया था ।

यह भी पढें   विराटनगर के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ के एन ठाकुर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com