काँकडभिट्टा से काठमाडौँ आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त तीन की मृत्यु
झापा के काँकडभिट्टा से काठमाडौँ आ रही ना४अ ५१४९ नम्बर की यात्री बस और विपरीत दिशा से जा रही ना६ख ८९ नम्बर का ट्रक आज सुबह हेटौँडा नारायणगढ सडकखण्ड में मनहरी गाउँपालिका–६ सुनाचुरी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें तीन सवारी की मृत्यु हो गई है।
मृत्कों में बस के चालक वीरगञ्ज महानगरपालिका–१५ के ३५ वर्षीय मदनकुमार थापा क्षेत्री, बस में सवार भारत सिस्वा के अभयलाल कुसुवाहा और भारत बिहार के सुनिल कुमार है यह जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय मकवानपुर के प्रहरी नायब उपरीक्षक जयश्वर रिमाल ने दी है ।
उनके अनुसार, दुर्घटना में गम्भीर घायल हुए बस चालक थापा का पुराने मेडिकल कलेज भरतपुर में उपचार के क्रम में आज सुबह ५ बजे, बस में सवार अभयलाल को उपचार के लिए हेटौँडा अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया और दुर्घटना में गम्भीर घायल हुए सुनिल को उपचार के लिए पुराने मेडिकल कलेज भरतपुर में ले जाया गया जहाँ उसे भी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
ट्रक चालक, सहचालक तथा तीन और बस के सात यात्री के साथ ही १० जना लोग घायल हैं । जिनका उपचार चितवन स्थित पुराने मेडिकल कलेज भरतपुर में हो रहा है ।

