Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या सचमुच प्रधानमंत्री ओली जसपा अध्यक्ष ठाकुर को प्रधानमंत्री पद देंगे ?

 

जनता समाजवादी पार्टी ने अध्यक्ष महन्थ ठाकुर को प्रधानमन्त्री पद पर प्रस्तावित करने के लिए विचार विमर्श शुरु किया है ।  शुक्रबार हुए जसपा के संयुक्त संसदीय दल के बैठक में बोलने वाले सांसदों में आधे से अधिक ऐसे थे जो इस बार स्वयं के नेतृत्व में सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा था । अगर यअ अवसर आता है तो ठाकुर का नाम प्रस्तावित करने की धारणा व्यक्त की गई थी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 नवंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

शुक्रबार हुए संसदीय दल बैठक की अध्यक्षता ठाकुर ने ही की थी ।

दल के बैठक में शरतसिंह भण्डारी, महेन्द्र यादव, प्रदीप यादव आदि ने स्वयं के नेतृत्व में ही सरकार बनाने की धारणा रखी थी।

स्रोत के अनुसार बैठक में जसपा संघीय परिषद् के  अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई ने पार्टी सरकार में नहीं जाने का सुझाव रखा था ।

जसपा के नेताओं ने प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के साथ मुलाकात की थी । प्रधानमन्त्री ओली के साथ मुलाकात के बाद जसपा सरकार के नेतृत्व के विषय में आन्तरिक विचार विमर्श शुरु किया है । । ठाकुर निकट के जसपा नेता डा. सुरेन्द्र झा ने कहा है कि भेट में प्रधानमन्त्री ओली ने ठाकुर को सांकेतिक भाषा में   प्रधानमन्त्री पद के लिए प्ररस्ताव किया था यह  समाचार आज के नागरिक दैनिक में भुवन शर्मा ने ललिखा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com