Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिल्मकार आदित्य वर्मा ‘जलज’ दिल्ली में सम्मानित

 

16 मार्च, 2021:(हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो)
“आवाज दो हम एक हैं” दिल्ली एक विशिष्ट सामाजिक संस्था के द्वारा ‘ए म्यूजिकल इवनिंग व सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया,इस खूबसूरत कार्यक्रम में ‘विशिष्ट अतिथि’ ‘के रूप मेंआदित्य वर्मा ‘जलज जी को सम्मानित किया गया। “कुदरत एक प्रेम कथा ” का निर्माण कर रहे जलज जी ने कहा कि ” डॉ.अमीन साहब की सोंच मौलिक, रचनात्मक व इंसानियत से परिपूर्ण है।”ऐसे महान कार्य के लिए जलज जी ने डॉ.अमीन साहब,डॉ.इमरान मोहम्मद साहब व पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया।”इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर”-दिल्ली में आयोजित इस ‘म्यूजिकल इवनिंग’ का मंच संचालन बहुत ही खूबसूरती के साथ,डॉ. इमरान मोहम्मद साहब ने किया। कार्यक्रम के प्रमुख डॉ.अमीन जी ने कुछ नेत्रहीन बच्चों को सम्मानित कर,उन्हें उपहार प्रदान किये। दूर-दराज देश से आये कई प्रसिद्ध मेल-फीमेल सिंगर्स ने अपने आवाज का जादू बिखेरा। डायरेक्टर जलज की फ़िल्म यूनिट से- प्रियंका वर्मा ‘जलज’,मोनिका श्रीवास्तव व शहाबुदद्दीन खान ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिंग सेंटर में पुलिस की बर्बरता: जेन-जी प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से पीटा गया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *