पोखरा में मोटरसाकिल दुर्घटना, चालक की मौत
पोखरा, १६ मार्च । पोखरा में में मोटरसाइकिल दुर्घटना होने से एक युवा की मौत हो गई है । मंगलबार साराङकोट से पोखरा की ओर आ रही ग१८प ४८१४ नम्बर की मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होकर दुर्घटना होने से मोटरसाइकिल चालक ३२ वर्षीय माधव गिरी की मौत हो गई है । मोटरसाकिल में सवार गोविन्द्र गिरी घायल हैं । वे लोग पर्वत कुश्मा नगरपालिका–७ चुनाव के स्थायी निवासी हैं । पुलिस ने कहा है कि घायल युवा का उपचार फिस्टेल अस्पताल में हो रहा है ।

