होली खेलते वक्त युवाओं की दो समूह बीच झड़प, २ व्यक्ति की मृत्यु, १० घायल
बागलुङ, २९ मार्च । बागलुङ जिला बडिगाड गाउंपालिका–१० दर्लिङ में होली खेलते वक्त युवाओं की दो समूह बीच झड़प हो गया है । घटना में २ व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और १० घायल हो गए हैं ।
बडिगाड गांवपालिका वार्ड नं. ९ के वडाध्यक्ष कृष्णबहादुर खत्री के अनुसार घटनास्थल गांव से कुछ दूरी पर है, जहां गुल्मी, बागलुङ और प्युठान के युवा जमात इकठ्ठा होकर होली पर्व मना रहे थे । यह स्थान ३ जिलों की सीमा क्षेत्र भी है । घटना में ३६ वर्षीय प्रकाश कुँवर और ३४ वर्षीय दीपक दमाई की मृत्यु हुई है ।
घटनास्थल में तीन जिलों से लगभग ६०० व्यक्ति होली खेलने के लिए इकठ्ठा हो गए थे । स्थानीयबासी का कहना है कि घटना में ८–१० व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । लेकिन पुलिस ने इस बात को पुष्टी नहीं की है । स्थानीबासी ने दावा किया है कि बागलुङ जिला निसीखोला गांवपालिका–७ और बडिगाड गांवपलिाका–१० के कुछ युवा लापत्ता हैं । पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।
इसीतरह नेपाली कांग्रेस के पार्टी प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए घटना के संबंध में छानबिन करने के लिए सरकार से आग्रह किया है । प्रवक्ता शर्मा ने दाबी किया है कि घटना की प्रकृति देखने से लगता है कि यह घटना नियोजित और योजनावद्ध है । स्मरणीय है, घटना में मरनेवाले प्रकाश कुँवर नेपाली कांग्रेस बागलुङ के सदस्य हैं ।

