वामपन्थी नेता विष्णुबहादुर मानन्धर नहीं रहे
काठमांडू, ३० मार्च । वामपन्थी नेता विष्णुबहादुर मानन्धर का निधन हो गया है । ९१ वर्षीय मानन्धर का निधन सोमबार शाम ललितपुर स्थित पाटन अस्पताल में हुआ है । मानन्धर पुराने वामपन्थी नेता हैं, उन्होंने वि.सं. २००७ साल में अपने ही घर में विद्रोह कर राजनीतिक जीवन शुरु किया था ।
अपने पिता जी ने किसानों को दिए गए ऋण का तमसुक फाडकर राजनीति शुरु करनेवाले मानन्धर को किसान आन्दोलन से जोड़कर देखा जाता है । परिवारिक सदस्यों से प्राप्त जानकारी अनुसार उनकी दाहासंस्कार आज मंगलबार पशुपति स्थित आर्यघाट में हो रहा है ।

