Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, पिछल २४ घंटों में ३०३ नयां व्यक्ति में संक्रमण पुष्टी

 

काठमांडू, ११ अप्रील । नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रति दिन फिर बढ़ने लगी है । ऐसी ही क्रम में पिछले २४ घंटों में ३०३ नयां संक्रमित पहचान में आए हैं । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में देशभर १३२५ व्यक्तियों में की गई परीक्षण के दौरान ३०३ व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण दिखाई दिया है ।
नयां सक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कूल संख्या २८००२८ पहुँच गई है । संक्रमितों में से २७४०२७ संक्रमण से मुक्त भी हो चुके हैं । पिछले २४ घंटों में संक्रमण मुक्त होनेवालों की संख्या १४१ है ।
मन्त्रालय के अनुसार देशभर सक्रिय संक्रमितों की संख्या २९६१ है । और कूल संक्रमितों में से आज तक ३०४० की मृत्यु हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *