Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिद्धिदात्री श्री शीतला माता मंदिर में नवरात्रि सप्तमी पूजा धूमधाम से आयोजित

 


पावन चैत्र नवरात्रि में सनातन धर्मानुरागियों द्वारा घर-घर एवं मंदिरों में देश-विदेश स्तर पर शक्ति की उपासना का महापर्व आयोजित किया जा रहा है, सिद्धिदात्री श्री शीतला माता मंदिर मालापुर, होलागढ़, प्रयागराज में भी पूरे नौ दिन श्री गणेश-गौरी, भूमि, नवग्रह, कलश आदि की पूजा के साथ माता सिद्धिदात्री श्री शीतला देवी की सनातन रीति से विधिवत पूजा के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ, आरती एवं सायं संध्या आरती आयोजित होने के साथ प्रसाद वितरण होता है।
आज सप्तमी के अवसर पर राघवेन्द्र शुक्ल अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी पत्नी उषा शुक्ला व परिवार तथा गांव के देवी भक्तों के साथ पूजन किया।
आचार्य लवलेश त्रिपाठी द्वारा पुरोहित्य कार्य संपादित किया गया। शैलेन्द्र शुक्ल, ब्रह्मदत्त शुक्ल, आलोक शुक्ल, शैलेश शुक्ल, क्षितिज शुक्ल, अनन्त शुक्ल, श्रेया मिश्रा, कांतेय शुक्ल, अनुजेय शुक्ल, कल्याणी, कात्यायनी, सचिन, मोहित एवं अनेकों भक्तों द्वारा सामाजिक दूरी एवं आवश्यक सावधानी का ध्यान रखते हुए विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

कोरोनावायरस जैसी भयानक महामारी से भारतवासियों एवं विश्व रक्षा तथा सनातन धर्म एवं विश्व कल्याण की कामना पूजा अर्चना का विशेष उद्देश्य है।
सादर
समस्त भक्त समुदाय सिद्धिदात्री श्री शीतला माता मंदिर मालापुर🙏🚩🇮🇳💐

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “सिद्धिदात्री श्री शीतला माता मंदिर में नवरात्रि सप्तमी पूजा धूमधाम से आयोजित

  1. हिमालिनी डाट काम द्वारा जनजागरण हेतु प्रकाशित समाचार के लिए हार्दिक धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *