Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना के कोहराम में अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत की मदद को खड़ा

 

भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने जिस तरह का कोहराम मचाया है, उससे लड़ने में समूचा अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत की मदद को खड़ा हो गया है। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन, फ्रांस व जर्मनी जैसे अमीर देशों के साथ-साथ रोमानिया और बेल्जियम जैसे छोटे देश भी मदद को आगे आए हैं। दुनियाभर से मदद के लिए बढ़ते हाथ पर विदेश मंत्रालय का कहना है कि पिछले वर्ष भारत ने जिस तरह से दूसरे देशों की मदद की थी, यह उसका भी असर है। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भारत ने किसी देश से मदद की गुहार नहीं लगाई है, लेकिन जो देश मदद करना चाह रहे हैं, उन्हें मानवता के दृष्टिकोण से इन्कार भी नहीं किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *