गुजरात के भरूच में कोविड 19 अस्पताल में आग लगने से 18 लोगों की दर्दनाक मौत
गुजरात

गुजरात के भरूच में एक कोविड 19 अस्पताल में आग लग गई। इस घटना में 18 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद मरीजों को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि आग शुक्रवार (30 अप्रैल) देर रात 12:30 से एक बजे के बीच लगी। इस घटना में कई मरीज घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गईं। पटेल वेलफेयर अस्पताल की पहली मंजिल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था।

