Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानिए आज का राशिफल

 

राशिफल-

मेष – स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार के संकेत हैं। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। संतान भी बहुत अच्‍छी है लेकिन अभी निवेश से बचें। कुटुम्‍बीजनों में कोई दिक्‍कत न आने पाए। बाकी भाग्‍य आपका साथ देगा। आप आगे बढ़ते दिख रहे हैं। गंदी वाणी के प्रयोग से बचें। सामान्‍य से अच्‍छी स्थिति है लेकिन थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ – चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। नसों की समस्‍या न हो, ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं कही जाएगी लेकिन पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। गणेश जी की अराधना करें।

मिथुन – पहले से थोड़ा सुधार की ओर चल रहे हैं लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है आपका। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। कोई समस्‍या की बात नहीं है। हरी वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढें   "आकाशवाणी के 90 वर्ष और डॉ सविता वर्मा गज़ल की साहित्यिक साधना

कर्क – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा डिस्‍टर्ब करेगा आपको। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक चल रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह – भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बाकी सब ठीक-ठाक है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देना बहुत जरूरी है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कन्‍या – घर में सुख-संपदा में वृद्ध‍ि हो सकती है लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति में मध्‍यम गति से आगे बढ़ते रहेंगे। व्‍यापार थोड़ा ध्‍यान देकर लेकर चलना पड़ेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 12 जून 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

तुला – व्‍यवसायिक सफलता की ओर जा रहे हैं। जो आपने डिजाइन किया है उसे लागू करें। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से रुक-रुककर आपका काम चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक – पूंजी निवेश न करें। वाणी अनियंत्रित न होने दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु – आपके अंदर एक सार्थक उर्जा का संचार हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य में थोड़ा सुधार है। प्रेम की स्थिति बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप एक सामान्‍य स्थिति गुजार रहे हैं। बजरंग बाण का पाठ करें।

यह भी पढें   अंशु झा रचित ‘पवित्र रजस्वला’ हिन्दी काव्य संग्रह का विमोचन

मकर – मन थोड़ा चिंतित बना रहेगा। खर्च और अज्ञात भय आपको परेशान करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ – रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब कुछ बढ़िया दिख रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन – व्‍यवसायिक सफलता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की ओर है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आप आगे चलते रहेंगे। हनुमान जी की अराधना करते रहना आपके लिए अच्‍छा होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *