Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रंजीत राय नेपाल मे भारत के नए राजदूत नियुक्त ।

 

Ranjit Raeकाठमांडू, २७ जून: भारत सरकार ने औपचारिक रूप से नेपाल के लिये भारत के नए राजदूत के रूप में रंजीत राय को नियुक्त किया है
बुधवार को
भारत के विदेश मंत्रालय ने इस नई नियुक्ति के बारे में औपचारिक घोषणा कर दी है । १९८० बैच के ५६ वर्षिय श्री राय भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है, और वर्तमान में वियतनाम में भारत के राजदूत के रूप में सेवारत है ।भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि वे शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण करेगें,
भारत सरकार ने १७ अप्रैल को नेपाल के नए राजदूत के रूप मे राय को नामित किया था । श्री राय
मौजूदा भारतीय राजदूत श्री जयंत प्रसाद का जगह लेगें जिनका कार्यकाल अगस्त मे समाप्त हो रहा है।
राय अक्टूबर २०१२ से जनवरी २००६ तक भारतीय विदेश मंत्रालय में नेपाल / भूटान डिवीजन के लिए संयुक्त सचिव थेवे दिसंबर १९९५ से दिसंबर १९९७ तक भारतीय राष्ट्रपति के प्रेस सचिव भी थे । श्री राय भारत के स्थायी मिशन, न्यूयार्क में पहले सचिव थे , इससे पहले, वे युगांडा और हंगरी जैसे देशों में विभिन्न भारतीय मिशनों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं ।

यह भी पढें   विराटनगर के ऐतिहासिक सनातन सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, धार्मिक एकता का दिया संदेश

राय २००५ में सात दलीय गठबंधन और माओवादी पार्टी द्वारा हस्ताक्षरित १२ सूत्री समझौते के मुख्य योजनाकार हैं । राय उस समय विदेश मंत्रालय में तत्कालीन संयुक्त सचिव थे और नेपाल भूटान डेस्क के प्रभारी भी थे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed