बाहर से आने वालों के लिए काठमांडू स्थित ८ होटेल को क्वारेन्टिन के लिए चुना गया
२२ वैशाख, काठमाडौं ।
भारत से आने वाले के लिए ८ होटेल को क्वारेन्टिन के लिए चुना गया है । संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय के अनुसार भारत से आने वाले हवाई यात्री इन ८ होटेल में ही क्वारेन्टिन में रह सकते हैं ।
मन्त्रालय ने गोदावरीस्थित भ्यू भृकुटी, गुहेश्वरीस्थित माधव होटेल, एयरर्पोटस्थित एयरर्पोट होटेल, गौसालास्थित अमादब्लम होटेल, गौशालास्थित रिडर्स इन, गौशालास्थित आनन्द आश्रम, जगातीसिथत फार्म हाउस रिर्सोट और जगातीस्थित ए-वान रिर्सोट को होटेल क्वारेन्टिन के रुप में चुना है ।
यात्री को अनिवार्य १० दिन क्वारेन्टिन में रहना ही होगा । जो नही रहेंगे उनकी जानकारी प्रहरी को दी जाएगी . गुरूवार से हवाई उडान बन्द होने जा रहा है । पर , सप्ताह का दो उडान भारत से निरन्तर रहेगा ।


