Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस ने एक खुराक वाली वैक्सीन  ‘स्पुतनिक लाइट’ को इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी

 

रूस ने एक बार फिर दुनिया को यह दिखा दिया है कि वह कोरोना की वैक्सीन बनाने के मामले में किसी से कम नहीं है। उसने एक खुराक वाली वैक्सीन (सिंगल डोज वैक्सीन)  ‘स्पुतनिक लाइट’ को इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। यह जानकारी रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को दी। इस वैक्सीन को बनाने के लिए रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) की ओर से वित्तीय सहायता दी गई है।

यह भी पढें   चीन और भारत के साथ संबंधों में लापरवाही या हीनभावना नहीं दिखानी चाहिए: नारायणकाजी श्रेष्ठ

आरडीआईएफ ने एक बयान में कहा कि स्पुतनिक लाइट ने दो खुराक वाली स्पूतनिक-वी, जिसका प्रभावकारिता 91.6 फीसदी है, की तुलना में 79.4 फीसदी प्रभावकारिता का प्रदर्शन किया है। माना जा रहा है कि इस वैक्सीन के लाइट वर्जन से टीकाकरण को गति मिलेगी और यह महामारी को फैलने से रोकने में मदद करेगा। आरडीआईएफ ने बताया कि इस एक खुराक वाले टीके की कीमत 10 डॉलर से भी कम है।

स्पुतनिक-वी की इस लाइट वर्जन कोरोना वैक्सीन को भी मॉस्को के गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की दो खुराक वाली स्पुतनिक-वी को अब तक 60 से भी अधिक देश इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे चुके हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com