Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टीवी अभिनेता अनिरुद्ध दवे कोरोना संक्रमित, पत्नी ने फैन्स से कहा आपकी दुआ की जरुरत

 

टीवी अभिनेता अनिरुद्ध दवे ने कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अब उनकी पत्नी शुभी आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से प्रार्थना करने के लिए कहा है।

शुभी ने जो वीडियो पोस्ट किया है वो एक थ्रोबैक वीडियो है। इसमें शुभी और अनिरुद्ध गाना गा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘तुम ही सुर, तुम ही संगीत, तुम ही साथी, तुम ही मीत, तुम से ही मेरा जहां सजता है, अनिरुद्ध। साथ दो अनिरुद्ध, हम जीत जाएंगे। अनिश्क बुला रहा है। घर बुला रहा है। अभी लंबा सफर है। अनिरुद्ध लड़ाई लड़ रहा है। हमें आपकी दुआओं की जरूरत है।‘इससे पहले शुभी ने अनिरुद्ध के साथ बेटे की तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था- ‘मैं अनिरुद्ध के पास जा रही हूं। उसकी स्थिति गंभीर है। मैं अपने दो महीने के अनिश्क को छोड़कर जा रही हूं और यह मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती है। एक ओर वह बहुत छोटा है और देखभाल करने लिए मुझ पर ही निर्भर है। दूसरी ओर अनिरुद्ध के पास होना मेरा जरूरी है। यह मेरी जिंदगी की सबसे मुश्किल घड़ी है।’

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ में मारे गए लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दल ने किया तर्पण और श्रद्धांजलि

अनिरुद्ध दवे भोपाल में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था। इंफेक्शन ज्यादा बढ़ जाने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया।

अनिरुद्ध पिछली बार सीरियल ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने ‘पटियाला बेब्स’ सहित अन्य शोज में काम किए। वो अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ में भी दिखेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com