Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोविड-19 के संक्रमण के कारण एक दिन में सर्वाधिक 225 लोगों की मौत

 

देश में मंगलवार को कोविड-19 के संक्रमण के कारण एक दिन में सर्वाधिक 225 लोगों की मौत हो गई वहीं पिछले 24 घंटे में 9483 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने कहा कि देश में संक्रमण से अब तक 4084 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,13,111 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5225 मरीज ठीक हुए, 20,596 पीसीआर जांच और 720 एंटीजन जांच हुए। नेपाल में फिलहाल 97,008 मरीज उपचाराधीन हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री आज जा रहे हैं मुस्ताङ, कारण का खुलासा नहीं

नेपाल में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में पिछले कई दिनों से रोजाना लगभग आठ हजार नए मामले सामने आ रहे हैं, जो करीब तीन करोड़ की आबादी वाले देश के लिए काफी अधिक है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com