Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 16 मई:  जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 

राशिफल-

मेष-कुटुम्‍बीजनों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य में आंख और मुख रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम की स्थिति खराब है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-धन का आगमन बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम प्रभावित है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलता रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा लेकिन अपनों को लेकर परेशान रहेंगे। साझेदारी की भी थोड़ी समस्‍या रहेगी। सरकारी तंत्र से भी पूरा लाभ नहीं मिलेगा। फिर भी आज के दिन जिसकी जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता हो जाएगी। प्रेम में दूरी है। व्‍यापार करीब-करीब अच्‍छा रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   एनपीएल: काठमांडू गोर्खाज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, डेविड वॉर्नर प्लेइंग इलेवन में शामिल

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा लेकिन उर्जा की थोड़ी कमी महसूस करेंगे। प्रेम में दूरी होगी लेकिन फिर भी समीपता महसूस करेंगे। व्‍यापारिक स्थिति मध्‍यम बनी रहेगी। हनुमान जी की अराधना करते रहें।

सिंह-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापार अच्‍छा चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। आर्थिक स्थिति अच्‍छी होगी। व्‍यापार और प्रेम अच्‍छा है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढें   कांग्रेस के संस्थापन इतर पक्ष का जिला अधिवेशन औपचारिक रूप से शुरू

तुला-भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापार सही चलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। शनिदेव की अराधना करते रहें।

धनु-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्‍छा रहेगा। प्रेम की स्थिति भी अच्‍छी चलती रहेगी। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा लेकिन थोड़ा डिस्‍टर्बेंस बना रहेगा। प्रेम अभी साथ नहीं देगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। लाल वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   सरकार की मनमानी पर कांग्रेस नहीं रहेगी चुप, गगन थापा ने 5 अहम मुद्दों पर दी चेतावनी

कुंभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। अभी महत्‍वपूर्ण निर्णयों को टाल दें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। विद्यार्थियों के लिए मध्‍यम समय है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलेंगे। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

मीन-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। गृहकलह के शिकार होंगे। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर जरूर ध्‍यान दें। हनुमान जी की अराधना करते रहें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com