Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस का खतरा गहराया

 

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच जानलेवा ब्लैक फंगस का संकट गहरा रहा है। अब तक चंडीगढ़, असम, तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा और पंजाब जैसे राज्यों ने इस बीमारी को महामारी घोषित किया है,

वहीं ब्लैक के बाद अब व्हाइट फंगस के भी कुछ मामले सामने आए हैं। गुरुवार को तमिलनाडु सरकार राज्य में 9 लोगों के ब्लैक फंगस संक्रमण (म्यूकरमाइकोसिस) से संक्रमित पाए जाने के बाद गुरुवार को इसे एक अधिसूचित रोग घोषित किया।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ के कारण संपर्कविहीन हुए पर्यटकों की संख्या ४०३,अधिक संख्या भारतीय नागरिकों की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से ब्लैक फंगस संक्रमण (म्यूकरमाइकोसिस) को महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत अधिसूच्य बीमारी बनाकर सभी मामलों की सूचना देने आग्रह किया था।

इसने यह भी कहा है कि इस संक्रमण से कोविड-19 रोगियों में दीर्घकालिक रुग्णता और मौतों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से कहा कि वह उन कदमों की जानकारी दे, जो ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा के आयात के लिए उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढें   दुनियाँ की नजरों में नहीं, अपने अंतर्मन की नजरों में बड़ा बनें : बिमल सरार्फ

कोविड-19 के ठीक हो रहे कई मरीजों में ब्लैक फंगस का संक्रमण देखने को मिला है और इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा की देश में कमी है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com