Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना से संक्रमित पूर्व सांसद् न्यौपाने नहीं रहे

 

सुर्खेत, २७ मई । कोरोना वायरस से संक्रमित पूर्व सांसद् रत्नप्रसाद न्यौपाने का निधन हो गया है । जाजरकोट जिला छेडागाड नगरपालिका–६ के स्थायी निवासी न्यौपाने वि.सं. २०५६ साल में जाजरकोट निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से नेकपा एमाले की ओर से निर्वाचित हुए थे ।
कोरोना संक्रमण होने के बाद न्यौपाने काठमांडू स्थित सशस्त्र पुलिस अस्पताल में उपचार थे । बताया गया है कि वैशाख २३ गते ही न्यौपाने में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई थी । उनके पुत्र मदनरत्न के अनुसार शुरु में उनको वीरेन्द्र पुलिस अस्पताल भर्ती की गई थी, लेकिन अवस्था गम्भीर होने के बाद उनको सशस्त्र पुलिस अस्पताल स्थित आईसीयू में भर्ती की गई थी ।
नेकपा एमाले कर्णाली प्रदेश समिति सदस्य भी रहे न्यौपाने को जिला में एक इमानदार नेता के रुप में जाना जाता है । वि.सं. २०४६ साल में सम्पन्न जनआन्दोलन के बाद शिक्षण पेशा छोड़कर न्यौपाने कम्युनिष्ट राजनीति में सक्रिय हो गए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed