भारत द्वारा ७ सौ ६४ गाड़ी प्रदान
लीलानाथ गौतम,काठमांडू, २५ अषाढ़ । मन्त्री परिषद के अध्यक्ष खिलराज रेग्मी और भारतीय विदेशमन्त्री सलमान खुर्शिद के वीच सिंहदरबार मे बातचित हुइ है । नेपाल में होने जा रहे संविधानसभा का निर्वाचन के सहयोग के लिए भारत ने ७ सौ ६४ गाडी नेपाल को देनौ वाला है । मन्त्री परिषद के अध्यक्ष खिलराज रेग्मी और भारतीय विदेशमन्त्री सलमान खुर्शिद के बीच आज सिंहदरबार में हुए भेटवार्ता के अवसर पर एक सम्झौता पत्र पर हस्ताक्षर हुआ है । सम्झौतापत्र में भारत सरकार की ओर से नेपाल के लिए भारतीय राजदूत जयन्तप्रसाद और नेपाल सरकार की तरफ से अर्थसचिव शान्तराज सुवेदी ने हस्ताक्षर किया है । दिया हुआ गाड़ी में से ७ सौ १६ सुरक्षा निकाय के लिए है तो बाँकी निर्वाचन आयोग के लिए है । 
सम्झौता में हस्ताक्षर के समय मन्त्रिपरिषद अध्यक्ष खिलराज रेग्मी, परराष्ट्र एवं गृहमन्त्री माधवप्रसाद घिमिरे तथा अर्थ मन्त्री कोइराला लगायत अन्य मन्त्री भी उपस्थित थे । भेट के अवसर में मन्त्रिपरिषद अध्यक्ष रेग्मी ने नेपाल और भारत बीच का सम्बन्ध प्रगाढ रहने की बात बताते हुए कहा है कि विदेशमन्त्री का भ्रमण से यह सम्बन्ध और भी मजबुत हुआ है ।
इसी तरह भारतीय विदेशमन्त्री खुर्शिद ने भी अपने मनतव्य में विश्वास व्यक्त किया है कि प्रधानन्यायधीश की नेतृत्ववाली वर्तमान सरकार ही निर्धारित समय में निष्पक्ष निर्वाचन करवा सकती है । उन्होंने कहा है कि निर्धारित तिथि में निर्वाचन सफल हों, यही भारतीय चाहना है । आज ही काठमांडू आए हुए खुर्शिद ने त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में कहा था कि नेपाल के आन्तरिक मामलों में भारत किसी भी तरह का हस्तक्षेप करना नहीं चाहता है ।

