Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

21 जून को 18 प्लस वालो को कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नही : एसडीएम

 

माला मिश्रा जोगबनी । अनुमंडल पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार अलबेला ने बताया कि 21 जून को कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नही होगी।कोरोना को समाप्त करने के लिए बहुत ही जरूरी है सभी लोग वैक्सीनेशन करावे।अनुमंडल पदाधिकारी जोगबनी वासियों से अनुरोध किया है कि 21 जून को ना ही रेजिस्ट्रेशन कराना है ना ही स्लॉट बुक करने की आवश्यकता है एवं जो भी 18 प्लस से ऊपर के लोग है वह बिना किसी डर के आकार कोरोना का वैक्सीन लगवा ले ।यह पूर्ण रूपेण सुरक्षित है एवं निशुल्क है। जोगबनी नगर पंचायत मे तीन या चार संभावित जगहों पर वैक्सीनेशन होगा । अनुमंडल पदाधिकारी  ने मास्क लगाने तथा सामाजिक दूरी कायम रखते हुए हाथ को सैनीटाइज नियमित अंतराल पर करते रहने के लिए अनुरोध किए एवं कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है किसी के बहकावे में नही आय जाकर वैक्सीन खुद भी ले एवं औरों को भी प्रेरित करे।अनुमंडल पदाधिकारी  सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सभी को जागरूक करें तथा 21 जून 2021 को बिना रेजिस्ट्रेशन एवं स्लॉट बुकिंग के कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगा इस बारे मे सभी को हर माध्यम से अवगत करावे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 12 अक्टुबर 2026 सोमवार शुभसंवत2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com