Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जॉर्ज फ्लॉयड को मारने वाले, हत्यारे पुलिस अफसर डेरेक चाउविन को मिली 22 साल 6 महीने की सजा

 


अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मामले में अमेरिका की एक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में दोषी ठहराए गए मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन को 22 साल 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। इससे पहले वॉशिंगटन की हेनेपिन काउंटी कोर्ट ने मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन को अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लायड की हत्या का दोषी ठहराया था।

कहा जा रहा है कि अभियोजकों ने 30 साल की सजा मांगी थी। हालांकि, चाउविन का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसलिए न्यायाधीश को 10 साल से 15 साल के बीच की सजा देने की सलाह दी गई थी।

यह भी पढें   नेपाल में गैर-कानूनी तरीके से रहने के आरोप में 10 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, जज पीटर ए काहिल ने चाउविन को सजा सुनाने से पहले कहा कि उनकी सजा भावनाओं पर आधारित नहीं होगी, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा ‘मैं उस दर्द को स्वीकार करना चाहता हूं जो सभी परिवार महसूस कर रहे हैं, खासकर फ्लॉयड परिवार।’ इसके साथ ही जज ने चाउविन को 22 साल 6 महीने जेल की सजा सुनाई।

गौरतलब है कि 45 साल के चाउविन ने 25 मई 2020 को अमेरिका के मिनियापोलिस की एक गली में फ्लॉयड की गर्दन को जमीन पर नौ मिनट से अधिक समय के लिए दबाए रखा था और फ्लॉयड द्वारा ‘मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं’ की गुहार लगाए जाने को अनदेखा किया। इसके बाद दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के नवनिर्वाचित सभापति गगन थापा आज लेंगे शपथ, पदभार भी संभालेंगे

घटना का वीडियो सामने आने के बाद अमेरिका के कई हिस्सों में ”ब्लैक लाइव्स मैटर” के बैनर तले बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। कुछ विरोध प्रदर्शनों में हिंसा भी हुई थी। इसके बाद दुनिया के कई देशों में अश्वेत नागरिकों के अधिकारों को लेकर इस तरह के प्रदर्शन आयोजित किए गए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com