Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 26 जून

 

राशिफल-

मेष – सीने में विकार, व्‍यवसायिक परेशानी, पिता को परेशानी, पैतृक सम्‍पत्ति में परेशानी आ सकती है। बचकर पार करें। प्रेम सही और संतान की स्थिति भी सही रहेगी। सूर्यदेव को जल दें और नीली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ – अपमानित होने का भय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक चलेगा। सही समय पर सही निर्णय लेने की सम्‍भावना भी है लेकिन फिर भी थोड़ा सजग भी रहें। शनिदेव का स्‍मरण करते रहें।

मिथुन – चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   रसुवा की अपर त्रिशूली–1 जलविद्युत परियोजना में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, 439 अब भी लापता

सिंह- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार ठीक है। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

कन्‍या – मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। संतान की स्थिति थोड़ी ठीक नहीं रहेगी। मानसिक स्थिति समस्‍या में रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य सही नहीं है। प्रेम भी मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम गति से ही चलेगा। भगवान गणेश की अराधना करें।

तुला – गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। सीने में विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। शनिदेव की अराधना करें।

यह भी पढें   डॉ. कृष्णप्रसाद पौडेल बने नेपाल स्वास्थ्य सेवा विभाग के कार्यवाहक महानिदेशक

वृश्चिक – घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम मध्‍यम रहेगा। व्‍यापार सही चलेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें।

धनु – जुआ-सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। मुख रोग या नेत्र रोग से परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से रिस्‍क न लें। बाकी ठीक रहेगा। भगवान भोलेनाथ का स्‍मरण करें।

मकर – सकारात्‍मक और नकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। निर्णय लेने की क्षमता अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति भी अच्‍छी है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम सही चलेगा। मां काली का स्‍मरण करें।

यह भी पढें   "महाधिवेशन के उद्घाटन में देउवा को मुख्य अतिथि बनाने की कोशिश " :गगन थापा

कुंभ – मन में भटकाव, अज्ञात भय परेशान करेगा। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक ठाक, व्‍यापार मध्‍यम है। भगवान गणेश की अराधना करें।

मीन – आर्थिक मामले सुलझेंगे लेकिन मन परेशान रहेगा। तन भी परेशान है। व्‍यापार ठीक रहेगा। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं दिख रही है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com