अक्सिजन प्लान्ट निर्माण मे लायन्स ग्रीन सिटी द्वारा भीम अस्पताल को नगद सहयोग
हिमालिनि संवाददाता/ रूपंदेही/ महेश गुप्ता । रूपंदेही जिला भैरहवा सिद्धार्थनगर अंतर्गत
सामाजिक क्षेत्र में क्रियाशिल संस्था लायन्स क्लब अफ भैरहवा ग्रीन सिटी द्धारा भैरहवा स्थित भीम अस्पताल में अक्सिजन प्लान्ट निर्माण के लिए १ लाख १ हजार का चेक दिया गया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शिवनाथ गुप्ता द्धारा उक्त रकम का चेक अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष नारायण प्रसाद भण्डारी को सौंपा गया।
अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष भण्डारी ने कहा की कोरोना महामारी के समय में लायन्स क्लब अफ ग्रीन सिटी द्धारा भीम अस्पताल में अक्सिजन प्लान्ट निर्माण के लिए १ लाख १ हजार का चेक सहयोग मिला है जिसके लिए मैं ग्रीन सिटी के सम्पूर्ण सदस्य को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हुं । हस्तांतरण कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारी नरेश के. सी.,माधव ढुंगाना ,कमल रायमाझी,मनोज क्षेत्रि, गोविन्द गिरी, भीम बहादुर थापा, बिनु पौडेल,लक्ष्मी थापा,
थानेश्वर पाण्डेय लगायत अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

