Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन 150 साल जीना चाहते थे, जानिए उनके बारे में कुछ रोचक बातें

 

अपने गानों पर पूरी दुनिया को नचाने वाले मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन का निधन 25 जून साल 2009 को हुआ था। माइकल जैक्सन की आज पुण्यतिथि है। अचानक हुए उनके निधन ने फैंस को हैरान कर दिया था। माइकल जैक्सन की मौत संदिग्ध हालत में हुई थी, जिसके बाद उनकी मौत को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई थी। मालूम हो कि माइकल जैक्सन अकेले ऐसे गायक, गीतकार और पॉप डांसर थे जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

Michael Jackson earns more in death than he did when he was alive -  Hindustan Times

अमेरिका में इंडियाना प्रांत के छोटे से शहर गैरी में पैदा हुए माइकल जैक्सन अपने माता-पिता की आठवीं संतान थे। कहते हैं कि उन्हें बचपन से ही संगीत में रुचि थी और इसी वजह से साल 1964 में वह अपने भाई के पॉप ग्रुप में शामिल हो गए थे, जिसका नाम जैक्सन फाइव था। उस समय वे टैम्बोरिन और बौंगो बजाते थे। धीरे-धीरे जब उनके बैंड की लोकप्रियता बढ़ी तो फिर माइकल जैक्सन को भी लोग जानने लगे।

यह भी पढें   कांग्रेस ने गृहमंत्री सुधन गुरुङ से इस्तीफे की मांग की

The Strange Story Of Those Supposedly Fake Michael Jackson Songs : NPR
माइकल जैक्सन को दुनियाभर में तब पहचान मिली, जब साल 1982 में उनकी एक अलबम आई, जिसका नाम थ्रिलर था। इस अलबम ने एक नया इतिहास रच दिया। यह अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला अलबम है। लोग उन्हें ‘किंग ऑफ पॉप’ के नाम से भी जानते हैं। उनके बारे में बहुत सी बातें प्रचलित हैं, जो आज भी लोगों को सोच में डाल देती हैं। कहते हैं कि माइकल जैक्सन 150 साल जीना चाहते थे। इसके लिए वह हमेशा ऑक्सीजन वाले बेड पर ही सोते थे। इसके अलावा वह किसी से भी हाथ मिलाने से पहले दस्ताने पहनते थे और लोगों के बीच जाने से पहले मास्क लगाते थे

यह भी पढें   कांग्रेस में नई रणनीति: शेखर-शशांक गुट ने गगन थापा के नेतृत्व को स्वीकार किया

Thriller: 7 secrets of Michael Jackson's iconic music video | Vogue Paris
माइकल जैक्सन ने कई बार सर्जरी करवाई थी। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने स्किन कलर (त्वचा का रंग) बदलने के लिए सर्जरी कराई था और उसके बाद तो कई बार चेहरे की सर्जरी कराई। इसको लेकर वह कई बार विवादों में भी रहे थे। उनके आलोचकों का कहना था कि उन्हें महिला की तरह दिखने और रहने का शौक है।

वहीं, अगर उनके निजी जिंदगी की बात करें तो साल 1994 में उन्होंने लिसा मेरी प्रिसले से शादी की थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और 19 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 1997 में उन्होंने नर्स डेबी रोव से शादी की। उनसे उन्हें दो बच्चे हुए, प्रिंस माइकल और बेटी पेरिस माइकल कैथरिन। हालांकि उनकी यह शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चली और 1999 में उनका डेबी से भी तलाक हो गया। साल 2009 में उनकी मौत हो गई थी।

यह भी पढें   सिटिजन्स बैंक की १९ वीं वार्षिकोत्सव के अवसर पर रक्तदान

 

Michael Jackson's 'Off The Wall' | For The Record | GRAMMY.com

1987 में रिलीज म्यूजिक वीडियो ‘स्मूथ क्रिमिनल’ में माइकल जैक्सन ने जो डांस स्टेप किया था वो कर पाना आज भी किसी के बस की बात नहीं। ऐसा वो खास जूतों की मदद से करते थे, जिसका पेटेंट उनके और दो साथियों के नाम है। माइकल जैक्सन ने दुनिया को रोबोट और मूनवॉक जैसे खास डांसिंग का हुनर ही नहीं, बल्कि हिप-हॉप, पोस्ट-डिस्को, कंटेम्पररी आरएंडबी, पॉप और रॉक भी सिखाया। माइकल जैक्सन का पॉप और रॉक म्यूजिक आज पूरी दुनिया में प्रचलित है। उनके नाम पर 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लीजेंड अवार्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड दर्ज हैं ।

When, Where, How, Why Did Michael Jackson Die? Is He Still Alive Or Dead?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed