Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागलुङ में दो लोगों की मृत्यु, एक की अवस्था गंभीर

 

काठमांडू आश्विन १९ – बागलुङ में दो लोगों की मृत्यु हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है । प्रहरी ने जानकारी दी है कि बागलुङ में मिट्टी के ढ़ेर के नीचे गिरने से, उसमें दबकर दो लोगों की मृत्यु हो गई है ।
प्रहरी ने जानकारी दी है कि निसीखोला गाँवपालिका–३, बोहोरागाँव में सड़क खनने के क्रम में मिट्टी का ढ़ेर गिर गया । जिसमें दो कामदार दब गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हैं ।
सोमवार (आश्विन १९) सुबह लगभग ७ः२० बजे झिवाखोला स ेबोहोरागाँव जाने वाले सड़क खंड में लु१क ३४४६ नंबर की जेसीबी से सड़क खनने का काम चल रहा था । अचानक ऊपर से मिट्टी का ढ़ेर गिर गया जिससे दो कामदार (मजदूर) उसमें दब गए । प्रहरी ने जानकारी दी है कि सल्यान के ३२ वर्षीय लालबहादुर बुढाथोकी और उदयपुर के ३२ वर्षीय राजु थापामगर की मृत्यु हुई है । घटना में रोल्पा के त्रिवेणी गाँवपालिका–५ के २५ वर्षीय कृष्णबहादुर घर्ती गंभीर रुप से घायल हैं । उन्हें इलाज के लिए बुर्तिबाङ अस्पताल भेज दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com