Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा आइए जानें कुर्बानी के कुछ खास नियम

 

ईद-उल-अजहा या बकरीद का त्योहार बुधवार, 21 जुलाई 2021 को मनाया जा रहा है। ईद-उल-अजहा पैगंबर हजरत इब्राहीम अलेहिस्सलाम द्वारा अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे हजरत इस्माईल अलैय सलाम की कुर्बानी देने की यादगार है। इस्लाम धर्म में ईद-उल-जुहा पर कुर्बानी देने के कुछ नियम भी हैं, जिसका पालन करना हर मुसलमान के लिए जरूरी माना गया है। आइए जानें कुर्बानी के 5 खास नियम-

1. कुर्बानी सिर्फ हलाल पैसों से ही की जा सकती है, यानी जो पैसे जायज तरीके से कमाए गए हों।

यह भी पढें   प्रचंड का यू-टर्न: एमाले समेत सभी कम्युनिस्ट दलों से एकता की अपील, 12 दिन पहले जताई थी असहमति

2.- ईद-उल-जुहा के दिन कुर्बानी बकरे, भेड़, ऊंट और भैंस पर की जाती है।

3. कुर्बानी के समय जानवर को किसी भी तरह की चोट या बीमारी नहीं होनी चाहिए, वह बिल्कुल स्वस्थ होना चाहिए, क्योंकि इस्लाम धर्म में ऐसे जानवरों पर कुर्बानी जायज़ नहीं है।

4. कुर्बानी करते वक्त जानवर को किबला रुख लिटाकर दुआ पढ़ते हुए कुर्बानी करना चाहिए।

5. कुर्बानी के गोश्त के 3 बराबर हिस्से करना चाहिए, जिनमें से 1 अपने घर के लिए, 2 रिश्तेदारों व दोस्तों के लिए और 3 गरीबों के लिए होना चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com