Fri. Nov 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधुश्रावणी व्रत : नवविवाहिता आज से करेंगी मां गौरी की अराधना

 


मिथिलांचल के लोक पर्व में सुहाग का अनोखा पर्व मधुश्रावणी व्रत श्रावण कृष्ण पंचमी बुधवार से शुरू हो रहा है। यह पर्व तेरह दिनों तक चलता है लेकिन इस बार कृष्ण पष्ठी पक्ष में ही षष्ठी तिथि दो दिन हो जाने से यह पंद्रह दिनों का हो गया है। इस पर्व में मिथिला की नवविवाहिता अपने पति की दीर्घायु के लिए माता गौरी की पूजा बासी फूल से करती हैं। एक दिन पहले संध्या काल में पुष्प, पत्र की व्यवस्था कर ली जाती है और उसी से माता पार्वती के साथ भगवान भोलेनाथ तथा विषहरी नागिन की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। पूरे अनुष्ठान के दौरान बिना नमक का भोजन ग्रहण करती हैं। इस पूजा में पुरोहित की भूमिका में भी महिलाएं ही रहती हैं। इस अनुष्ठान के पहले और अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा होती है।

यह भी पढें   “पार्टी में किसी की स्वस्थ आलोचना उसे समाप्त करने के उद्देश्य से नहीं की जाती है – पूर्व राष्ट्रपति भंडारी

बासी फूल से माता गौरी की पूजा की परंपरा-

मधुश्रावणी व्रत के दौरान मिथिला की नवविवाहिता पूजा के एक दिन पूर्व ही सखी, सहेलियों के संग सज-धज कर पारंपरिक लोकगीत गाते हुए बाग-बगीचे, फुलवारी, बगिया आदि से नाना प्रकार के पुष्प, पत्र को अपनी डाली में सजाकर लाती हैं और हर सुबह अपने पति की लंबी आयु के लिए उसी फूल से भगवती गौरी के साथ विषहर यानी नागवश की पूजा करती हैं।

यह भी पढें   पश्चिम नेपाल की प्रसिद्ध बागेश्वरी मन्दिर परिसर में छठी पूजा मनाया गया 

धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है। पूजा के माध्यम से सुहागन अपनी सुहाग की रक्षा के लिए कामना करती हैं। इस दौरान ठुमरी और कजरी गाकर देवी उमा को प्रसन्न करती हैं। मधुश्रावणी की पूजा के बाद हर दिन अलग-अलग कथाएं भी कही जाती हैं। इन लोक कथाओं में सबसे प्रमुख राजा श्रीकर और उनकी बेटी की है।

ससुराल से मिली सामग्री से होती है पूजा-

यह भी पढें   एनपीएल – सुदूरपश्चिम रॉयल्स और लुम्बिनी लायंस बीच फाइनल मुकाबला

मधुश्रावणी पूजा के दौरान नवविवाहित महिलाएं अपने मायके चली जाती हैं और वहीं इस पर्व को मनाती हैं। इस पूरे अनुष्ठान में उपयोग होने वाली सामग्री, वस्त्र, श्रृंगार प्रसाधन, पूजन की व्यवस्था, विवाहिता की भोजन सामग्री आदि सब कुछ ससुराल से ही आता है।

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com